spot_img

Bijapur : बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, सभी जवान सुरक्षित

बीजापुर: (Bijapur) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर-सुकमा सीमा पर बुधवार को सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों के बटालियन नंबर एक के साथ मुठभेड़ हुई है।

बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सर्र्चिंंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आज बुधवार की सुबह जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, मुठभेड़ लगभग दो घंटे तक चली, इसके बाद नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देख भग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के सभी जवान सुरक्षित हैं, नक्सलियों को हुए नुकसान की जानकारी इलाके की सर्चिंग पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Explore our articles