India Ground Report

Bhopal : सोमवार को एकतापुरी दशहरा मैदान से शुरू होगा ‘विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव’

लाखों की संख्या में महिलाएं मंत्री विश्वास सारंग की कलाई पर बांधेंगी राखी

भोपाल : राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा में सोमवार, 19 अगस्त से देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव की शुरूआत होने जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को लाखों की संख्या में नरेला विधानसभा की महिलाएं रक्षासूत्र बांधेंगी। इसके लिये नरेला विधानसभा के समस्त 17 वार्डों में भव्य आयोजन किये जा रहे हैं। मंत्री सारंग दोपहर 12 बजे नरेला विधानसभा अंतर्गत एकतापुरी दशहरा मैदान से रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष आयोजित हुए रक्षाबंधन महोत्सव में रिकॉर्ड 1 लाख 41 हजार 324 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधे थे। हर वर्ष यह संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस वर्ष भी लाखों की संख्या में महिलाओं के रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होने की संभावना जताई जा रही है। यह महोत्सव का 16 वां वर्ष है। विगत 15 वर्षों से यह महोत्सव नरेला विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। जो विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

बहनों के लिये होंगी यह सुविधाएं

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान वातावरण ऐसा निर्मित किया जाएगा कि बहनों को अपने मायके का अहसास हो। इसके लिये रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बहनों के मनोरंजन के लिये सावन के गीतों का आयोजन होगा। यहां बहनों व भांजे-भांजियों के लिए झूले भी लगेगें। वहीं बहनों को मेंहदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाये जाएंगे।

Exit mobile version