India Ground Report

Bhopal : वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया

दो दिन से भोपाल में भर्ती थे, मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
भोपाल : (Bhopal)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते उन्हें दो दिन पहले भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह पार्टी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की।

भाजपा नेता प्रभात झा के बेटे अयत्न झा ने बताया कि उन्हें आज सुबह करीब 11 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए भेजा गया है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उनके सभी ऑर्गन्स अच्छे से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स भी ठीक हैं लेकिन रात में दिमागी बुखार आया था, इसी वजह से एहतियात के तौर पर उन्हें मेदांता शिफ्ट किया है। उनका रूटीन इलाज भी मेदांता में ही चलता है।

Exit mobile version