India Ground Report

BHIWANDI : भिवंडी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आज दौरा

ठाणे जिले के दौरे का भिवंडी से करेंगे शुरुआत,भाजपा की जोरदार तैयारी

कई योजनाओं के उद्घाटन के साथ संगठनात्मक संरचना व पदाधिकारियों से मुलाक़ात

भिवंडी :  बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले आज से 3 दिनों के लिए ठाणे जिले के दौरे की शुरुवात शुक्रवार को भिवंडी से कर रहे है।इस दौरान शहर में जहाँ नगरसेवकों के कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे वही संगठनात्मक  संरचना व कार्यकर्ताओ मुलाक़ात भी करेंगे।जिसे लेकर भाजपाइयों में न सिर्फ खासा उत्साह है बल्कि इसके लिए जोरदार तैयारी भी की गई है।

    भिवंडी भाजपा के मीडिया प्रभारी पी डी यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बावनकुले के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।उन्होंने बताया कि भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। इस दौरान भाजपा कार्यलय द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक़ चंद्रशेखर बावनकुले शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे सिटी सेंटर धामनकर से गोपाल नगर तक बाइक रैली में भाग लेंगे , फिर दोपहर 12 बजे से गोपाल नगर के पाटीदार हॉल में जिला सांगठनिक बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।इसके बाद दोपहर में 3.50 बजे सन रियल्टर्स, लक्ष्मण म्हात्रे चौक टेंमघर पाड़ा और शाम 6.05 बजे हुनमान नगर तडाली रोड पर धन्यवाद मोदीजी अभियान के तहत लाभार्थियों के घरों का दौरा करेंगे।साथ ही शाम 4.15 बजे शांतिनगर,गोविंद नगर में बूथ कमेटी की बैठक से शमिल होकर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करेंगे।इधर मनपा के पूर्व सभागृह नेता व नगरसेवक श्याम अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का शाम 5.20 बजे मानसरोवर में आगमन होगा।जहां पर उनके द्वारा पहले युवा योद्धा शाखा का उद्घाटन किया जाएगा।तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए लिए बनाए गए बेंचों का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे।इसके अलावा रात में सात बजे कनेरी इलाके में नगरसेविका कामिनी रवि पाटिल द्वारा वार्ड नंबर 18 में बनाए जाने वाले व्यायामशाला व हॉल का भूमिपूजन कर यहां भी कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करने वाले है।इस दौरान भाजपा विधायक महेश चौघुले व शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी भी मौजूद रहेंगे।उक्त जानकारी भाजपा उपाध्यक्ष रवि पाटिल ने दी है।

Exit mobile version