India Ground Report

BHIWANDI : भिवंडी शहर में बढ़ा खसरा रोग का प्रकोप

शहर में मिले 271 संस्यास्पद मरीजों में लक्षण

37 लोग जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए

भिवंडी : भिवंडी जैसे शहर में खसरा नामक बीमारी तेजी से फैल रहा है।अभी तक शहरीय इलाके में 271 खसरा के संस्यास्पद मरीज मिले है, जिसमें से 37 लोग जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए हैं। मनपा स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वही लोग इस बीमारी के चपेट में आ रहे है, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। भिवंडी मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों की तरह भिवंडी शहर में खसरा रूबेला रोग का प्रकोप बढ़ा है।मनपा क्षेत्र में खसरा रूबेला रोग के 271 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। जिसमें से 109 मरीजों के रक्त के नमूने को लेकर जांच के लिए मुंबई के परेल में स्थित हाफकिन रिसर्च इंस्टीट्यूट में भेजा गया।जिसमें से 37 मरीज खसरा रूबेला से पीड़ित हैं। मनपा स्वास्थ्य विभाग की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बुसरा मैडम ने बताया कि उक्त बीमारी से होने वाले दुष्परिणाम को रोकने के लिए मरीजों को विटामिन ए की पहली खुराक और दूसरी खुराक 24 घंटे बाद प्रभावित क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने के बाद दी गई। साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को जिन्हें खसरा रूबेला की खुराक नहीं मिली है, उन्हें खसरा रूबेला की खुराक दी जा रही है।

बीमारी के बारे में जागरूकता बैठक
मनपा आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने बताया कि सर्वेक्षण से पता चला कि खसरे के निदान वाले 80% रोगियों को खसरा रूबेला की एक भी खुराक नहीं मिली थी। मनपा स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम की ओर से विशेष खसरा रूबेला टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहा है।खसरा रूबेला रोग नियंत्रण, खसरा रूबेला रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपाय और निजी बाल रोग विशेषज्ञ, सामाजिक संगठन, शिक्षा विभाग, आंगनबाडी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की गई।

Exit mobile version