spot_img

BHIWANDI : कल्पना घरत निर्विरोध चुनी गई उपसरपंच

भिवंडी : भिवंडी तालुका के जुनांदूरखी-टेंभवली ग्रामपंचायत की उपसरपंच पद पर भाजपा की कल्पना दौलत निर्विरोध चुनी गई। पूर्व उप सरपंच कोमल शिकारी के इस्तीफा देने के कारण उप सरपंच का पद रिक्त हुआ था। इसके लिए हुए नामांकन में कल्पना घरत ने एकमात्र आवेदन दाखिल किया था,जिसके कारण ग्राम विस्तार अधिकारी एकनाथ नारायण जाधव ने उप सरपंच के रूप में कल्पना घरत की निर्विरोध नियुक्ति की घोषणा की। उपसरपंच चुने जाने के बाद कल्पना घरात को उद्योगपति नारायण जाधव, नवनिर्वाचित सरपंच प्रेमनाथ भगत, पूर्व सरपंच भारती ठाकरे, महेंद्र पाटिल, ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles