India Ground Report

BHIWANDI : भिवंडी मनपा को टोरेंट पावर की तरफ से 26 हजार तिरंगा झंडा भेंट

भिवंडी : स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने की पहल शुरू है। इसी के तहत टोरेंट पावर की तरफ से 26 हजार तिरंगा झंडा भिवंडी मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल को सौंपा गया। इस दौरान टोरेंट पावर के मैनेजर सुधीर देशमुख और जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदयानी, मनपा के जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पालसुले मौजूद थे। टोरेंट कंपनी द्वारा दी गई राष्ट्रीय पहल में मूल्यवान भागीदारी में सहयोग के लिए मनपा आयुक्त ने टोरेंट पावर कंपनी का आभार व्यक्त किया है। बता दे कि भिवंडी मनपा अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर भर में एक लाख 40 हजार तिरंगा झंडा घर-घर फहराने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए मनपा द्वारा जोरदार तैयारी चल रही है।

Exit mobile version