
Bhadohi : आदर्श नगर पालिका के रूप में होगा ज्ञानपुर का विकासः राकेश राठौर

संजय सिंह
भदोही : नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर का आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने पालिका कार्यालय, ज्ञानपुर में जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रयागराज से भदोही जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश राठौर काे फूलमालाओं से लाद दिया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बुके भेंट किया।
राज्यमंत्री राकेश राठौर ने पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया। कहा कि नगर पालिका के विकास को हर संभवप्रयास किया जाएगा। इसे आदर्श पालिका के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर अभी समीक्षा की जाएगी और पहले से संचालित योजनाओं की प्रगति देखी जाएगी और उसके बाद नगर पालिका की आवश्यकता के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर विकास किया जाएगा।
कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति कोविकास से जोड़ने की नीति पर काम कर रहीहै। योजनाओं कालाभ जरूरतमंदों को पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा जनपद के विकास की कई योजनाएं प्रगित पर हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से गगन कुमार गुप्ता, बिंदेश कुमार गुप्ता, अभिनव पांडे, अरुण कुमार, जितेंद्र गुप्ता, अश्वनी अग्रवाल सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गगन कुमार गुप्ता ने नगर की समयाओ से संबंधित मांगपत्र भी सौंपा, जिसमें मिर्जापुर रोड पर जलभराव, दूषित जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है।