
Bhadohi: जालसाज ने धोखे से की खरीदारी, साइबर टीम ने वापस करवाई रकम

सत्येंद्र द्विवेदी
Bhadohi: साइबर अपराध की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा साइबर क्राइम के शिकारलोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रियाभी जारी है। इसी क्रम में साइबर टीम ने साइबर फ्राड का शिकार हुए एक पीड़ित के खाते में उड़ाईगई संपूर्ण रकम को वापस करवाया। जानकारी के मुताबिक ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोरई के रहने वाले जय प्रकाश तिवारी पुत्र हरिश्चंद्र तिवारी द्वारा ऑनलाइन एनसीआरबी पोर्टल साइबर क्राइम द्वारा थाना ज्ञानपुर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा ज्ञानपुर के खाते से ऑनलाइन Flip kart App के माध्यम से फ्राड द्वारा 10,000 रुपये की खरीदारी 30 जूनको की गई थी।
उपरोक्त शिकायत पर थाना ज्ञानपुर के सीसीटीएनएस/साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित Flip kart App कंपनी के नोडल अधिकारी से पत्राचार व संपर्क कर उक्त धनराशि से की गई खरीदारी को निरस्त कराते हुए आवेदक के खाते से कटे पैसे को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। खाते में पूरा पैसा मिलने पर जयप्रकाश तिवारी ने साइबर सेल टीम व ज्ञानपुर पुलिस के प्रति आभार जताया है।
साइबर क्राइम टीम के उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने बताया कि साइबर क्राइम सेल इस प्रकार के कई मामलों मे पूर्ण व आंशिक धनराशि त्वरित कार्यवाही करते हुए वापस करा चुकी है। साइबर क्राइम का शिकार हो जाने पर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 व जनपद साइबर क्राइम सेल से तत्काल संपर्क करें, जिससे समय रहते आपकी सहायता कर धनराशि को वापस कराया जा सके।