India Ground Report

Ballia : महिला जिसे दस साल पहले बिछड़ा पति समझ रही थी, वह कोई और निकला

बलिया : बलिया में एक अजीबोगरीब घटना की खूब चर्चा हो रही है। एक महिला ने जिसे दस साल पहले बिछड़ा पति समझ रही थी वह चौबीस घंटे में ही पता चला कि कोई और है।

देवकली निवासी जानकी देवी शुक्रवार को दोपहर में जिला अस्पताल गई थी। तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर बदहाल अवस्था में बैठा है। महिला जानकी देवी उसे अपना पति समझ कर लिपट गई। घर से कपड़े मंगवा कर पहनाया और वापस लेकर गई। रात भर उसकी खूब आवभगत की गई।

शनिवार सुबह युवा समाजसेवी सागर सिंह राहुल देवकली पहुंचे तो उन्होंने बातचीत कर शक जाहिर किया। थोड़ी ही देर में पता चल गया कि जिसे जानकी देवी अपना पति समझ रही थी, वह नगरा निवासी राहुल राम है जो कुछ दिनों पहले घर से निकल गया था। सागर की मदद से राहुल को उसके घर पहुंचाया गया।

दअरसल, जानकी देवी का पति दस साल पहले नेपाल से बिछड़ गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। उधर, जैसे ही यह जानकारी हुई कि अस्पताल में मिला व्यक्ति मोतीचंद नहीं, बल्कि राहुल है तो जानकी देवी मायूस हो गई। इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

Exit mobile version