India Ground Report

Auckland : न्यूजीलैंड के तीन चीनी रेस्टोरेंट्स में कुल्हाड़ी से हमला, चार को जख्मी करने वाला गिरफ्तार

ऑकलैंड: (Auckland) न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक व्यक्ति ने तीन चीनी रेस्टोरेंट्स में लगातार हमला किया और कुल्हाड़ी से मारकर चार लोगों को जख्मी कर दिया। बाद में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।ऑकलैंड के चीनी रेस्टोरेंट झांगलियांग मालातांग में रात नौ बजे के एक आसपास एक व्यक्ति घुसा। वह व्यक्ति कुल्हाड़ी लिये हुए था। उसने वहां मौजूद लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लोग चिल्लाए तो वह भागा और फिर दूसरे चीनी रेस्टोरेंट यूस डंपलिंग किचन में घुस गया। वहां भी उसने कुल्हाड़ी से रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों पर हमला किया। यहां शोर मचने और लोगों के इकट्ठा होने पर वह बाहर निकल गया और हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए तीसरे चीनी रेस्टोरेंट माया हॉटपॉट में पहुंचा। वहां भी वह रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह अपने दोस्त के साथ माया हॉटपॉट में खाना खा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसकी दोस्त के पास आया और हमला कर दिया। उसने बताया कि इस घटना को देखकर वहां मौजूद सभी लोग खड़े हो गए। उनमें से एक चिल्लाकर पूछा तुम ये क्या और क्यों कर रहे हो? इसके बावजूद वह नहीं माना। बाद में पुलिस ने आकर उसे पकड़ा। इन हमलों में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती काराय गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। न्यूजीलैंड पुलिस ने इस मामले में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसे लोगों को गंभीर रूप से शारीरिक नुकसान पहुंचाने के मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version