
Amravati: अमरावती के चिकित्सक उमेश कोल्हे हत्याकांड में दो गिरफ्तार

अमरावती : अमरावती के चिकित्सक उमेश कोल्हे मर्डर केस में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के नाम अब्दुल अरबाज और मौलवी मुफीक अहमद है और बताया जा रहा है कि मौलवी अहमद ने कोल्हे को मारने की योजना बनाई थी। दोनों आरोपियों को लेकर एनआईए की टीम इनको मुंबई सत्र न्यायालय की विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने इन्हें 12 अगस्त तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया हैं।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इरफान शेख, शोएब खान, मुदस्सिर अहमद, आतिफ राशिद, यूसुफ खान, अब्दुल तौफीक और शाहरुख पठान आरोपी शमीम अहमद, फिरोज अहमद के साथ काम कर रहे थे। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चौकाने वाली जानकारी ये मिल रही है कि आरोपियों को कतार और कुवैत से फंडिंग की जा रही है।
एनआईए की ओर से कोर्ट को दी गई जानकारी के मुताबिक उमेश कोल्हे मर्डर केस में एनआईए ने शुक्रवार को कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार मौलवी अहमद और अरबाज ने उमेश कोल्हे की हत्या के बाद जश्न मनाया था और उसी के मुताबिक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। एनआईए आरोपियों की जांच करना चाहती है कि यह पार्टी कहां हुई और इसमें कौन शामिल था। इसके लिए आरोपी के रिमांड की मांग की गई थी। इन दोनों आरोपियों ने कोल्हे की हत्या के बाद उमेश कोल्हे हत्याकांड के मास्टरमाइंड इरफान खान और अन्य आरोपियों को छिपने में मदद की थी।