spot_img

Lucknow : पंत की कप्तानी पर बोले टॉम मूडी, एलएसजी में बदलाव के दिए संकेत

Lucknow: Tom Moody Speaks on Pant's Captaincy; Hints at Changes within LSG

लखनऊ : (Lucknow) लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) (एलएसजी) के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी (Tom Moody) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल) 2026 के सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा। हम इस पर समय लेकर विचार करेंगे।

एलएसजी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी (captaincy of Rishabh Pant) में इस सीजन टीम ने 14 लीग मैच में केवल 4 मैच ही जीते, जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहकर अपना सफर समाप्त किया। टीम के कप्तान ऋषभ पंत का भी प्रदर्शन इस सीजन बेहद साधारण रहा। कप्तानी में भी वह कमाल नहीं कर पाए। पंत इस सीजन में कुल 13 पारियों में 28.36 की औसत से 312 रन ही बना पाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच में भी वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉम मूडी ने कहा कि कप्तानी के नजरिए से देखें तो पंत के लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा है और परिणाम भी यही दिखाते हैं। आपको यह भी सोचना जरूरी है कि क्या कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी में भी दिखाई दे रहा है। मुझे पता है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा लेकिन हम इस पर समय लेकर सोचेंगे। हर पहलू पर विचार करेंगे लेकिन यह साफ है कि हम अपनी उम्मीदों या अपने तय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि जब फ्रेंचाइजी के नेतृत्व (leadership of the franchise) की बात आती है तो हम भविष्य में गंभीरता से विचार करेंगे। हर विभाग की तरह, जब आप किसी सीजन की समीक्षा करते हैं तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि हमें रीसेट पर विचार करना होगा।

मूडी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस निराशाजनक सीजन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। यह किसी एक खिलाड़ी पर उंगली उठाने का समय नहीं है। हम सभी जवाबदेही लेते हैं और अभी किसी एक विभाग को दोष देने का समय नहीं है। हमें शांत दिमाग से इस पूरे सीजन पर विचार करने की जरूरत है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सुधारना होगा और उन पर काम किया जाएगा।

ऋषभ पंत को एलएसजी ने 2024 की नीलामी में 27 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का कप्तान बना दिया था। हालांकि एसएसजी के लिए दो सीजन में उनका प्रदर्शन साधारण रहा है। उन्होंने दो सीजन में कुल 581 रन बनाए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने 28 मैच में सिर्फ 10 जीत दर्ज कीं और 18 मुकाबले गंवाए।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles