spot_img

Kolkata : कोलकाता में तीन जगहों पर चला अवैध निर्माण बुलडोजर

Kolkata: Bulldozers Deployed Against Illegal Constructions at Three Locations in the City

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने रविवार सुबह अभियान शुरू किया। तिलजला, बेलेघाटा और कसबा (Tiljala, Beleghata, and Kasba areas) इलाके में अवैध रूप से बने बहुमंजिली इमारतों को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया गया। मौके पर पुलिस, कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) के कर्मचारी और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहे।

बेलेघाटा के 34 नंबर वार्ड स्थित ईस्ट कुलिया रोड (East Kuliya Road) में एक पांच मंजिला इमारत को तोड़ने का काम शुरू किया गया। सफेद रंग की इस आलीशान इमारत को देखकर महल जैसा अहसास होता है, लेकिन आरोप है कि पूरा निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। इस इमारत का नाम राजू नस्कर से जुड़ने का भी आरोप सामने आया है। भवन गिराने के काम में करीब 80 लोगों की टीम लगाई गई है। मौके पर केंद्रीय बल और बेलेघाटा थाने की पुलिस मौजूद रही।

वहीं, तिलजला के जी. जे. खान रोड (G.J. Khan Road) में भी सात मंजिला अवैध निर्माण को गिराने का काम शुरू हुआ। नगर निगम पहले ही इस भवन को लेकर नोटिस जारी कर चुका था। प्रशासन का कहना है कि निर्माण नियमों का उल्लंघन कर यह इमारत बनाई गई थी।

कसबा के बी. बी. चटर्जी स्ट्रीट (B.B. Chatterjee Street) में भी बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। आरोप है कि अवैध निर्माण को लेकर सुनवाई के लिए नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपित पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। भवन पर अब भी नोटिस चिपका हुआ है।

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी हलचल देखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है।

New Delhi : इबोला संकट से निपटने के लिए भारत ने अफ्रीका को भेजी चिकित्सा सहायता की पहली खेप

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत सरकार (Government of India) ने अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इबोला जन स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने के...

Explore our articles