राजौरी : (Rajouri) राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर (Nowshahra sector of Rajouri district) में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग फटने से एक जवान बलिदान हो गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए।अधिकारी ने बताया कि अग्रिम इलाके में एक बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ, जिसमें तीन सैनिक घायल हुए। अधिकारी ने कहा कि तीनों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक जवान बलिदान हो गया। दो अन्य घायल जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है।


