spot_img

Entertainment: सुपर स्टार रवि किशन का नया गाना ‘अयोध्या के श्री राम’ हुआ रिलीज

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में राम भक्ति की लहर चल रही है। दुनिया भर के तमाम राम भक्तों को इस मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतज़ार है। इसी बीच गोरखपुर के सांसद सह अभिनेता और महादेव के भक्त रवि किशन ने प्रभु श्री राम को समर्पित गीत ‘अयोध्या के श्री राम’ को रिलीज कर दिया, जिसमें वे प्रभु श्री राम की भक्ति में झूम कर नाचते नजर आये। रवि किशन स्टारर इस म्यूज़िक वीडियो को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस म्यूज़िक वीडियो रवि किशन ख़ास अंदाज में नजर आये हैं और उनके एनर्जी एक बार फिर से दर्शकों को भक्ति से भाव से सरोबोर कर देने वाली है। वहीं, इस गाने के रिलीज के बाद रवि किशन ने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझ जैसे राम भक्त को इस म्यूज़िक वीडियो के ज़रिए एक बार फिर से अपनी राम भक्ति जताने का सुअवसर प्राप्त हुआ और जन-जन तक पहुंचने का मौका मिला। हमारी ओर से यह सभी राम भक्तों के लिए एक छोटी सी सौगात है जो यकीनन राम के भक्त को ख़ूब पसंद आएगी।

उन्होंने आगे कहा कि हर राम भक्त का सपना रहा है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के प्रयासों से यह संभव हो सका है। इस महान उपलब्धि के बीच आज हमने जो म्यूज़िक वीडियो जारी किया है।

New Delhi : प्रधानमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख किया साझा, सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत और विकास मॉडल को सराहा

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य...

Explore our articles