spot_img

Imphal : हथियारबंद बदमाशों के हमले में बीएसएफ के 3 जवान घायल

इंफाल:(Imphal ) मणिपुर में हथियारबंद बदमाशों के हमले में बीएसएफ के 3 जवान घायल हो गए। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने गुरुवार को बताया कि राज्य के थौबल जिले के खंगाबोक में हिंसक भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों ने इसे रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान भीड़ में शामिल बदमाशों की गोलियों से बीएसएफ के 3 जवान कांस्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोमनाथ सिंह और एएसआई रामजी घायल हो गए। घायल जवानों को राज मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया है।

एक अन्य स्थान पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया। थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरे इंडियन रिजर्व (3IRB) बटालियन को हिंसक भीड़ ने निशाना बनाया। सुरक्षा बलों ने न्यूनतम आवश्यक बल का उपयोग करके भीड़ को खदेड़ दिया। पूरे इलाके की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles