spot_img

Guwahati: गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा आज से

गुवाहाटी:(Guwahati) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah’s) का तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा आज (गुरुवार) से शुरू हो रहा है। इस दौरे वे असम तथा मेघालय के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

गृहमंत्री शिलांग स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर परिषद् के 71वें सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही नॉर्थ ईस्ट स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

गृहमंत्री तेजपुर में आयोजित होने वाले सशस्त्र सीमा बल के 61वें स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। वे गुवाहाटी में 2551 असम पुलिस कमांडो के परेड का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही गुवाहाटी के पान बाजार में नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र रिवर फ्रंट पार्क का भी उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान गृहमंत्री श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान लचित बरफूकन पर लिखी पुस्तक का विमोचन करेंगे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles