spot_img

Raipur : छग विस चुनाव : भाजपा बुरी तरह से घिरी हुई है, सबकी नाव डूबने वाली है : भूपेश

रायपुर: (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश गुरुवार को बस्तर दौरे पर हैं, जहां से आज आम सभा को संबाेधित करेंगे व चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे। रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा को टिकट दिए जाने पर भाजपा द्वारा परिवारवाद का आरोप लगाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश ने पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह उनके भांजे विक्रांत और अब भांजी को टिकट मिल गया। अग़ल-बग़ल की सीट मिल गई है। सबकी नाव डूबने वाली है। बस्तर दौरे के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश ने पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस की तीसरी सूची और बाकी बचे सात सीटों को लेकर कहा कि जल्दी वो भी हो जाएगा। नवरात्रि के कारण रुके थे. तैयारी तो हमारी पहले से हो गई थी।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने महंत रामसुंदर दास को टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत जी पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार जहां निवास करते हैं, वहां से उनको टिकट दिया गया है। भाजपा में तो बौखलाहट है। एक तरफ़ अरुण साव और रमन सिंह घिरे हैं और अब बृजमोहन अग्रवाल बुरी तरह से घिर गए हैं। ‘भाजपा की सूची में रमन सिंह की चली है तो कांग्रेस की सूची में किसकी चली है’ के सवाल पर भूपेश ने कहा कि कांग्रेस की सूची में आलाकमान चली है।

Explore our articles