spot_img

Mumbai : ड्रग तस्कर ललित पाटिल को ससून अस्पताल से भगाने में मददगार दो महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) ड्रग तस्कर ललित पाटिल की दो सहयोगी महिलाओं को पुलिस ने नासिक से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पुणे पुलिस की टीम गहन पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार प्रज्ञा कांबले और अर्चना निकम पर ललित पाटिल को ससून अस्पताल से फरार होने में मदद करने का आरोप है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि ससून अस्पताल से फरार होने के बाद ललित पाटिल नासिक में इन दोनों के घर पर कुछ दिन ठहरा था। साथ ही इन दोनों ने ललित पाटिल को 25 लाख रुपये भी दिए थे। दोनों महिलाएं ललित को श्रीलंका भेजने की तैयारी कर रही थीं।

ललित पाटिल को मुंबई पुलिस ने बुधवार को चेन्नई के होटल से गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने पाटिल को सोमवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद आज पुलिस ने ललित की दो महिला मित्रों को भी गिरफ्तार किया है। अब तक ड्रग मामले में पुलिस 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें ललित पाटिल का भाई भूषण पाटिल भी शामिल है।

New Delhi : प्रधानमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख किया साझा, सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत और विकास मॉडल को सराहा

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य...

Explore our articles