spot_img

Lucknow: दीपावली से पहले कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी हो सकती है घोषित

लखनऊ:(Lucknow) कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की तैयारी शुरू हो गयी है। बहुत जल्द ही नई कार्यकारिणी देखने को मिलेगी। इस बीच दूसरी पार्टियों के कई नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह मिलने की उम्मीद है। इसके लिए जोर-आजमाइश भी शुरू हो गयी है।

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दीपावली तक नई कार्यकारिणी गठित हो जाएगी। इसके लिए जिला स्तर, मंडल स्तर पर बैठकें चल रही है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर भी पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गयी है। हालांकि इस बैठक में चुनावी चर्चा होनी है, लेकिन उसका एक मकसद अपने सक्रिय पदाधिकारियों की पहचान करने की भी है।

एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी का कहना है कि इस नई कार्यकारिणी में दूसरे दलों से आये कुछ नेताओं को भी जगह दी जाएगी। इसके साथ ही नई और पुरानी टीम का सामन्जस्य बनाकर चलने की कोशिश होगी। जातिगत गणित के साथ ही युवा वर्ग को ज्यादा तवज्जो दिया जाएगा। इसमें युवा और अनुभव का सामंजस्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सर्वधर्म समभाव का भी ख्याल रखा जाएगा। किसी को कार्यकारिणी पर नाराजगी न हो, इस बात की कोशिश होगी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles