spot_img

Raipur : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर

रायपुर: (Raipur ) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था।

कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा एवं नामांकन रैली में शामिल होंगे। दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर हेलिकॉप्टर से ढाई बजे कोंडागांव पहुंचेंगे। जहां वे जनसभा और नामांकन रैली में शामिल होंगे। यहां से वे शाम करीब 4 बजे जगदलपुर पहुंच कर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles