माइंड को फ्रेश करना है तो इन 7 जगहों पे घूमना न भूलें 

सावन के महीने में मौसम बेहद ही हसीन होता है। इस मौसम में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने चल पड़ते हैं।

कुल्लू मनाली: अगर अगस्त के मौसम में पहाड़ों की हवाओं का आनंद लेना चाहते हैं तो कुल्लू मनाली आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एडवेंचर स्पोर्टस का मजा ले सकते हैं।

चेरापूंजी:  बारिश के मौसम में अगर कहीं ट्रिप प्लान कर रहे हो और चेरापूंजी का नाम ना आए तो कुछ अधुरा सा लगने लगता है। बता दें कि यह जगह अपने आकर्षक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है जिसमें डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज नोहकलिकाई जलप्रपात, मवसमाई गुफा आदि शामिल है।

माउंट आबू: अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं तो राजस्थान का एक हिल स्टेशन माउंट आबू आपके शहर से कुछ ही घंटों का रास्ता है। आपके लिए घूमने के लिए ये भी एक अच्छा ऑप्शन है।

मथुरा:  अगर आप धार्मिक स्थलों में घूमने के शौकिन हैं तो भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा, वृंदावन भी आपके लिए एक सही विकल्प साबित होगा। यहां आप मंदिरों के दर्शन के साथ शाम को यमुना तट की आरती में भी शामिल हो सकते हैं।

जयपुर : पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर राजस्थान में स्थित है। ये भी पर्यटन के घूमने के लिए सबसे बेस्ट प्लेस है। यहां आप जल महल, जंतर मंतर, हवा महल, मंदिर पैलेस, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सिटी पैलेस, आमेर किला, जयगढ़ किला, रामबाग पैलेस इन सब जगह घूम सकते हैं।

लोनावला: मुंबई और पुणे के बीच में स्थित लोनावला एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप नेचर लवर हैं तो अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इस जगह पर आ सकते हैं। यहां पर आपको पहाड़ों के साथ कई  झरने भी दिखाई देंगे।