spot_img

Mumbai : नांदेड़ जिले में तीन वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत

मुंबई : नांदेड़ जिले में अर्धापुर इलाके में नांदेड़-नागपुर हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शनिवार को देर रात अर्धापुर इलाके में हाईवे पर स्थित ढाबे में दो युवक खाना खाने के लिए बाइक से जा रहे थे। अचानक हाईवे पर गड्ढों की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। इसके बाद कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को कुचल दिया। इस घटना में नांदेड़ शहर के खडक़पुरा निवासी यूनुस खान और शाहबाज खान की मौत हो गई।

Explore our articles